फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crocodile pulled man

Bulandshahar News: नाव पर सवार युवक को खींच ले गया मगरमच्छ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
crocodile pulled man
नाव पर सवार युवक को खींच ले गया मगरमच्छ
विज्ञापन

नरौरा। गंगा में नाव से बुधवार शाम मछली पकड़ने जा रहे युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। नाव में साथ में मौजूद युवक ने बताया कि टापू के पास पहुंचते ही नाव में किनारे पर बैठे विनोद पर मगरमच्छ ने अपनी पूंछ से हमला कर पानी में गिरा लिया। इसके बाद पानी के अंदर खींच ले गया। उसने बचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश हो रही है, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम तक सुराग नहीं लग सका।
नगर के मोहल्ला गोपालपुरी निवासी मुनीम उर्फ मनवीर और विनोद निषाद मछली पकड़ने गए थे। मुनीम ने बताया कि अपस्ट्रीम में नाव लेकर टापू पर जैसे ही पहुंचे नाव में किनारे बैठे विनोद पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय नाविक और तैराक पानी में जाल लगाकर और कांटे डालकर विनोद की तलाश में जुटे हैं। वहीं, विनोद के परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि विनोद अच्छा तैराक है, यदि वह किसी कारणवश नदी में गिरता तो तैर कर बाहर आ सकता था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस नाव व गोताखोरों की मदद से गंगा में अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन

पहली बार सुनी ऐसी घटना
स्थानीय लोगों का कहना है कि मगरमच्छ के इस तरह के हमले का यह पहला मामला है। हालांकि, गंगा का जलस्तर कम होने पर टापू पर आए दिन मगरमच्छ दिखते रहते हैं।
नाविक युवक की तलाश में जुटे हैं। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन गंगा नदी में दिखते हैं मगरमच्छ व अन्य जलीय जीव
बुलंदशहर। वन विभाग की ओर से गंगा के पानी को स्वच्छ रखने के लिए पिछले दिनों कछुआ और घड़ियाल छोड़े गए थे। स्याना से लेकर नरौरा बैराज तक जिले की सीमा में पड़ने वाले 32 गांवों के क्षेत्र में समय-समय पर गंगा किनारे मगरमच्छ देखे जाते हैं। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि गंगा नदी में कई तरह के जलीय जीव मौजूद हैं। डॉल्फिन, घड़ियाल, कछुआ, मछली आदि शामिल हैं। सबसे अधिक मगरमच्छ गंगा क्षेत्र के गांवों के पास से गुजर रही लोअर गंगा कैनाल यानी हजारा नहर में देखे जाते हैं। इसी तरह वलीपुरा नहर में भी मगरमच्छ निकलते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed