फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth gets heavy duty minister

मंत्री प्रतिनिधि बन रौब झाड़ना युवक को पड़ा भारी

Tue, 07 Mar 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 07 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Youth gets heavy duty minister
अन्य - फोटो : अमर उजाला

 खुद को मंत्री का प्रतिनिधि बताकर झगडे़ के मामले में सिफारिश लेकर कोतवाली पहुंचे कार सवार युवक को झूठा रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। कोतवाल ने गाड़ी के कागजात नहीं होने होने पर उल्टे युवक की गाड़ी सीज कर दी। हालांकि, माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक की कार पर गृहमंत्रालय का स्टीकर चस्पा हुआ था।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात एंबेसडर गाड़ी में सवार होकर युवक कोतवाली पहुंचा। गाड़ी पर गृहमंत्रालय के स्टीकर चस्पा होने के अलावा सचिवालय का स्टीकर भी लगा हुआ था। आरोप है कि युवक ने गाड़ी से उतरते ही कोतवाली प्रभारी को फोन लगाकर खुद को एक मंत्री का प्रतिनिधि बताते हुए झगडे़ के एक मामले में सिफारिश लगाई।
विज्ञापन


गश्त से लौटे कोतवाल ने जब युवक की गाड़ी के कागजात मांगे तो वह सकपका गया। कोतवाल ने गाड़ी को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed