फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth came to Mundan in Bhanje, immersed in Ganges

भांजे के मुंडन में आया युवक गंगा में डूबा

Mon, 03 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth came to Mundan in Bhanje, immersed in Ganges
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गंगा तट पर गंगा स्नान के दौरान एक सप्ताह में रविवार को डूबने का दूसरे हादसा घटित हुआ। इसमें दो सगे भाइयों को तो नाविकों ने सकुशल बचा लिया, जबकि तीसरे डूबे युवक की तलाश की जा   रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक रोहित पुत्र संजय अपने आठ माह के बच्चे वंश का मुंडन कराने परिजनों व साले सौरभ सहित अनूपशहर गंगातट पर आया हुआ था। मुडंन कराने के बाद परिवार के सभी लोग गंगा में नहाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान रोहित व उसका छोटा भाई सचिन तथा साला सौरभ पुत्र स्वर्गीय सतीश बबस्टर गंज घाट के पास नहाते हुए तेज बहाब की चपेट में आकर गहरे जल में चले गये और डूबने लगे। तीन युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद नाव चालक दासी ने तेजी से डूबते  हुए रोहित व सचिन को तो निकाल लिया जबकि सौरभ देखते देखते आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ को डूबता देख परिजनों में कोहराम मच गया। गंगा में युवक के डूबने के हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम भैरपालसिंह, सीओ श्रेष्ठा तथा पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू करायी। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश की जा रही थी।

घाटों पर सुरक्षा के नहीं है इंतजाम
गंगातट पर प्रत्येक माह अमावस्या व पूर्णिमा तथा अन्य पर्वों पर लगने वाले स्नान मेला के दौरान नगरपालिका परिषद अनूपशहर की ओर से नावों व स्थानीय गोता खोंरों की ड्यूटी लगाई जाती है तथा गहरे जल वाले स्थानों पर बेरीकेट कर स्नान प्रतिबंधित किया जाता है।

रोजना सैकड़ों श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर स्नान के लिये आते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के कोई स्थायी बंदोबस्त न होने की वजह से घाटों पर मौजूद प्राइवेट नाव चालकों के रहमोकरम पर ही निर्भर रहना होता है। अनूपशहर में गंगापुल के अलावा किसी भी घाट पर नाव व गोताखोरों का इंतजाम नहीं किया गया है।

बबस्टरगंज घाट पर भी गंगा सेवा समिति की ओर से विगत रविवार को हुए हादसे के बाद सभी नाव चालकों को एक एक ट्यूब व रस्से दिलवाया गया है। एसडीएम भैरपालसिंह ने बताया कि गंगा में डूबने के होने वाले हादसों के मद्देनजर नाव चालकों व नगरपालिका तथा पुलिस के साथ संयुक्त मीटिंग कर हादसों पर अंकुश लगाने की कार्य योजना बनाई गई।

घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की स्थायी तैनाती के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है तथा नगरपालिका को भी गहरे जल वाले स्थानों पर बेरीकेट कर स्थायी रूप से स्नान प्रतिबंधित करने तथा लाल झंडी तथा चेतावनी पट लगाने के निर्देश दिए गए है।

एक ही परिवार के डूबे थे छह युवक
गत रविवार को भी खुर्जा से आए भाजपा नेता भगवानदास सिंघल के तीन बेटों सहित छह भतीजे गंगा स्नान के दौरान डूबे थे। जिनमें से चार को सकुशल बचा लिया गया, जबकि दो के शव बरामद हुए थे। अपने भाई की अस्थि विसर्जित करने आए खुर्जा के कैलाश को भी नाविकों ने बचाया था।


गंगा में डूबा युवक, मौत
गांधी घाट पर स्नान के दौरान एक युवक कीगंगा में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों की घंटों मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला जा सका। एसआई हरिओम शर्मा ने बताया कि गांधी घाट पर स्नान के दौरान आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के कुरगवां गांव निवासी गौरव (19) पुत्र रविंद्र सिंह अपने गांव के ही चार अन्य दोस्तों के साथ गंगा स्नान को नरौरा आया था। स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में फंस डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव निकाला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed