फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   young man commited sucide.

युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Thu, 03 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
young man commited sucide.
बुर्ज उस्मान मोहल्ले में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हांलांकि परिजन कुछ भी इस संबंध में बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं पुलिस को भी परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी है। बुर्जउस्मान मोहल्ला निवासी आजिद की मोहल्ले में हार्डवेयर की दुकान है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचा और तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।

गंभीर हालत में परिजन आजिद को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से उसे हायर मेडिकल के लिए अलीगढ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय आजिद की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आजिद का किसी बात को लेकर गृहक्लेश चल रहा था। इसके चलते वह परेशान चल रहा था। वहीं परिजन घटना को लेकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि  मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed