{"_id":"56f80ec94f1c1bac31f15287","slug":"young-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई महिला से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला को गांव के दो लोगों ने खेत में खींच लिया। आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह खेत पर ट्यूबवेल से पानी लगाने गई थी।
विज्ञापन
वहां गांव के दो लोगों ने उसे गेहूं के खेत में खींच लिया। आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती अपने पति को बताई। रविवार दोपहर पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन