{"_id":"575323bf4f1c1b8c49109c54","slug":"woman-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला पर चाकू से हमला
- फोटो : अमर उजाला
ननद के साथ खेत की ओर गई महिला पर रंजिशन दो युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर दोनों युवक भाग गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र की तेज सिंह कालोनी निवासी मोनिका पत्नी मोनू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.00 बजे वह अपनी ननद लाली के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर हमलावार भाग गए। परिजनों का कहना है कि मोहल्ला निवासी एक युवक उनसे रंजिश रखता है। दो दिन पहले भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी। मोनू ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन