{"_id":"58921f254f1c1b0f0be7fec7","slug":"woman-killed-the-bodies-have-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, शव रख लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, शव रख लगाया जाम
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके से छह दिनों से गायब नवविवाहिता की हत्या कर शव को शेखूपुर के जंगल में फेंक दिया गया। पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट डिबाई थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी। उधर, परिजनों ने धर्मपुर-डिबाई मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने हंगामा जारी था।
विज्ञापन
नरौरा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी हितेश पुत्री बलवीर सिंह की शादी 10 नवंबर 2016 को डिबाई थाना क्षेत्र के बदरपुर निवासी से हुई थी। हितेश के भाई रमेश ने बताया कि 25 जनवरी को उनकी बहन अपने मायके उदयपुर में थी। इसी दौरान उसके पति ने हितेश को कॉल कर बाजार कराने के बहाने डिबाई बुलाया था। उसके बाद वह अपने मायके नहीं लौटी।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद जब उसका सुराग नहीं मिला तो दो दिन बाद डिबाई थाने में परिजनों ने हितेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रमेश ने बताया कि इसी बीच हितेश का जेठ उसकी विदाई कराने पहुंच गया। तब उन्हें उसके गायब होने की बात बताई। इसके बाद बुधवार को हितेश का शव छतारी क्षेत्र के गांव शेखुपुर के जंगलों में नहर पटरी किनारे ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शव देखने से दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। शरीर के कई हिस्से जानवर खा चुके थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों शव लेकर धर्मपुर-डिबाई मार्ग पर देर शाम जाम लगा दिया। एसआई राकेश ने बताया कि गुमशुदगी डिबाई थाने में दर्ज की गई है। वहीं से कार्रवाई की जाएगी।