फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   woman killed for dowry, Aunt and uncle in custody.

दहेज के लिए ले ली जान मामा-मामी हिरासत में

Fri, 11 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, जहांगीराबाद
अमर उजाला, जहांगीराबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
woman killed for dowry, Aunt and uncle in custody.
कोतवाली क्षेत्र के डबकौरा गांव में कार और गहने के लिए ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन



महिला की दस माह पहले ही शादी हुई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, पति के मामा-मामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामा-मामी को हिरासत में ले लिया है।



आरोपी मामा डबकौरा गांव का निवर्तमान प्रधान है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता सुंदर सिंह पुत्र स्व.मलखान सिंह निवासी गांव मथुरा नांगल थाना खानपुर ने बताया है कि उनकी बेटी डौली (22) की शादी 27 फरवरी को डबकौरा निवासी स्व.सुखपाल सिंह के बेटे प्रशांत के साथ हुई थी।
विज्ञापन




सामर्थ्य के अनुसार शादी के समय दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल के लोग खुश नहीं थे। वह डौली को कार व और गहनों के लिए प्रताड़ित कर रहे थै।


इसकी शिकायत डौली ने कई बार किया था। डौली के कहने पर उन्होंने ससुराल के लोगो को समझाने की कोशिश भी की लेकिन बात नही बनी। पति प्रशांत, मां सुधा व मामा राजसिंह उर्फ लाला व मामी हेमलता ने बृहस्पतिवार की देर रात डौली की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव के अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचे तो देखा कि डौली मृत पड़ी है। कोतवाल            हरीश भदौरिया ने बताया कि डौली के पिता सुंदर सिंह की तहरीर पर चार कि खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मामा राजसिंह व उसकी पत्नी मामी हेमलता को हिरासत में ले लिया गया है।



विवाहिता को फंदे पर लटकाने की कोशिश
बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर इस्लामाबाद निवासी महिला को अलीगढ़ में उसके ससुरालियों ने फंदे पर लटकाने की कोशिश की।


पीड़िता ने पति और सास समेत सात को नामजद कराया है। इस्लामाबाद निवासी शाजिया पुत्री स्व. मोहम्मद अनीस ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 18 अगस्त 2014 में सद्दाम हुसैन पुत्र स्व. मोहम्मद हबीब निवासी सराय रहमान थाना रसलगंज जिला अलीगढ़ के साथ हुआ था।


निकाह के बाद ससुराली दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। पति सद्दाम हुसैन, सास, जेठ, जेठानी,ननद ननदोई, आए दिन ताना देते थे। फिर पिटाई करने लगे।



10 दिसंबर की सुबह 7 बजे आरोपियों ने लात-घूंसों से पिटाई कर गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। नगर कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।


नहीं मिले एक लाख रुपये तो पत्नी को पीटकर भगाया

चोला। चौकी क्षेत्र के लड़ूकी हसनपुर गांव में मायके से एक लाख रुपये नहीं दिलाने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया।


मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया है। नौझील बाजना थाना मथुरा निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मंजू की शादी लडूकी हसनपुर निवासी ऋषिपाल से करीब आठ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed