{"_id":"572a2a874f1c1bdf795cd421","slug":"woman-burnt-to-death-in-mysterious-circumstances-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 04 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगेरूआ गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में पति व परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। चिकित्सकों का कहना है कि महिला 95 फीसदी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
गुलावठी निवासी विवाहिता पूजा के जाहिदपुर निवासी मामा नेपाल सिंह ने बताया कि उनकी भांजी ने करीब तीन साल पहले गंगेरूआ निवासी पवन के साथ प्रेम विवाह किया था। इस बीच पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया जो एक वर्ष की हो चुकी है।
विज्ञापन
परिजन इस शादी से राजी नहीं थे। नेपाल का आरोप है कि सबकुछ ठीक चलता रहा था लेकिन कुछ समय बाद पवन दहेज की मांग को लेकर पूजा को तंग करने लगा। पति के उत्पीड़न के चलते पूजा ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
उधर, पेशे से ट्रक ड्राइवर पूजा के पति पवन ने आरोपों को निराधार बताया हैं।
नगर कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।