{"_id":"6ae502d80eaae0d9990452de","slug":"conduct-thorough-checks-before-opening-an-account-bank-accounts-can-be-used-for-cyber-fraud-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163468-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खाता खोलने से पहले करें पूरी जांच, साइबर ठगी में इस्तेमाल हो सकते हैं बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खाता खोलने से पहले करें पूरी जांच, साइबर ठगी में इस्तेमाल हो सकते हैं बैंक खाते
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 30 अक्तूबर को रेलवे रोड स्थित उज्जीवन बैंक में एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बैंक कर्मचारियों को साइबर अपराधों के तरीकों और बचाव के उपाय बताए।
निरीक्षक प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि साइबर ठग धोखाधड़ी से मिली रकम स्थानांतरित करने के लिए बैंक खातों का उपयोग करते हैं। वे भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाते हैं। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन में होता है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि करंट अकाउंट खोलते समय ग्राहक की पहचान, पते और दस्तावेज की अच्छी तरह जांच करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को नजरअंदाज न करें। खाता खोलने में पूरी सावधानी बरतें, ताकि अपराधी बैंकिंग व्यवस्था का दुरुपयोग न कर सकें।
साइबर सुरक्षा के उपाय
पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से साइबर अपराधों के नए तरीकों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्हें ग्राहकों को भी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी देने को कहा गया। कर्मचारियों को सलाह दी गई कि अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई आईडी इस्तेमाल करने न दें। किसी अन्य व्यक्ति के खाते में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।