{"_id":"25123ca43a1098fbd19bc59a653c07b6","slug":"woman-beated-brutaly-after-children-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में युवती को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में युवती को पीटा
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला अंसारियान में बच्चों के विवाद में बड़ों ने दूसरे पक्ष की युवती पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के सिर के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गए, जिससे उसके सिर के बाल उखड़ गए।
उखड़े बालों को पॉलीथिन में रखकर युवती जख्मी हालत में कोतवाली पहुंची। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
अंसारियान निवासी यूनुस खां पुत्र हाफिज याकूब ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे दो बच्चों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष का बच्चा अपने परिजनों को बुला लाया।
उस समय घर पर उसकी बहन अर्शी मौजूद थी। आरोपी ताहिर, आलम पुत्रगण साबू और साजिद पुत्र शाहिद आए और अर्शी को उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए दूर तक ले गए।
इससे अर्शी के बाल उखड़ गए और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। यूनुस ने पुलिस को बताया कि जख्मी हालत में उसने अर्शी ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । दो दिन तक उसका इलाज चला।
विज्ञापन
अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बुधवार दोपहर युवती अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची। सबूत के तौर पर अपने साथ उखाड़े गए बाल भी ले गई। वहां पुलिसवालों ने इसे मामूली मारपीट बताया।
बाद में रिपोर्ट की जगह एनसीआर दर्ज की। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि ताहिर, आलम और साजिद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।