{"_id":"b72e5d02d2eb7e4b79aff5153e325787","slug":"woman-abducted-and-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से युवती को अगवा कर किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहाने से युवती को अगवा कर किया रेप
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में बाजार गई युवती को अगवा कर रेप कर दिया। रोते हुए घर लौटी युवती ने परिजनों को आपबीती बताई।
खुलासा होने पर आरोपी युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवती के पिता ने पुलिस तहरीर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर बड़ी बेटी घर का सामान लेने बाजार गई थी।
रास्ते में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने युवती को पैसे देकर गुटखा मंगवाया। फिर दबोचकर अपने घर ले गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ रेप किया।
थोड़ी देर बाद बेटी रोते हुए घर पहुंची। जहां उसने आपबीती परिजनों को बताई। घटना का खुलासा होने पर आरोपी घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
देर शाम परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी तो आरोपी फरार निकला।
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी सलमान निवासी पीरखां को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहीद स्मारक के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी को चार नवंबर को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने किशोरी को पहले ही बरामद कर लिया था।