{"_id":"58dab29b4f1c1bc96863dd95","slug":"wine-recovered-from-xn-office-babu-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन दफ्तर से बरामद हुई शराब, बाबू सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन दफ्तर से बरामद हुई शराब, बाबू सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एक्सईएन दफ्तर में ड्राफ्टमैन की अलमारी से पुलिस ने शराब बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की। एसई के निर्देश पर एक्सईएन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी ड्राफ्टमैन को निलंबित कर रिपोर्ट अफसरों को भेज दी है।
एसडीएम भैरपाल सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक्सईएन जहांगीराबाद दफ्तर में अवैध शराब की जखीरा रखा हुआ है। एसडीएम ने तत्काल जहांगीराबाद कोतवाली को मौके पर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एक्सईएन दफ्तर पर छापामारी की।
विज्ञापन
ड्राफ्टमैन राजकुमार की अलमारी से शराब की दो बोतलें बरामद हुईं। एसडीएम ने तत्काल पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम और अधीक्षण अभियंता को दी। ड्राफ्टमैन राजकुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस को भेजा गया तो ड्राफ्टमैन की अलमारी से अवैध शराब बरामद हुई। शराब को जब्त कर लिया गया है। पूरी रिपोर्ट डीएम और एसई को भेज दी गई है। -भैरपाल सिंह, एसडीएम, अनूपशहर
मामला काफी गंभीर है। एसडीएम की सूचना मिलते ही एक्सईएन जहांगीराबाद से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। आरोपी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। -राजेश सिंह, अधीक्षण अभियंता