{"_id":"57e6c1474f1c1b3076a83495","slug":"whatsapp-objectionable-comment-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास के बड़े भाई व डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने दो पुरातन छात्रों पर सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवकों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर पुरातन छात्र कृष्णपाल और राहुल कौशल ने उनके खिलाफ एक आपत्तिजनक मैसेज चलाया। इस मैसेज से उनकी छवि खराब हो रही है। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम की टीम को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद दोनों पुरातन छात्रों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पुरातन छात्र कृष्णपाल ने बताया कि मेरा डॉ. विकास शर्मा से विवाद चल रहा है। हाल ही में उन्होंने मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी भी थी। समझौता करने के लिए इस तरह के झूठे केस लगा रहे हैं।
विज्ञापन