फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers put the jam to current juvenile death

करंट से किशोर की मौत ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers put the jam to current juvenile death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक गावं में शनिवार को ट्यूबवेल पर करंट से एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया तो कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।

दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गावं जिरौली निवासी प्रशांत उर्फ लाला (14) पुत्र राम किशोर किसान इंटर कॉलेज में कक्षा सात में पढ़ता था। सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकला। प्यास लगने पर पास ही गांव अमरपुर में धूम सिंह के ट्यूबवेल पर पानी पीने गया। वहां पानी को हाथ लगाते ही उसे करंट का तेज झटका लगा।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों का आक्रोश भड़का  तो उन्होंने अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर आधे घंटे बाद एसडीएम सुभाष यादव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उनके कार्रवाई और मदद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed