{"_id":"7b4511e0da1dd3d5faffb73703f04958","slug":"uncle-socially-bycot-for-marriagw-of-his-niece-in-other-religion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी ने किया दूसरे समुदाय के युवक से विवाह, चाचा का हुक्का-पानी बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी ने किया दूसरे समुदाय के युवक से विवाह, चाचा का हुक्का-पानी बंद
अमर उजाला, बुगरासी
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला पड़िया वाला में एक लड़की ने अपने शौहर को छोड़ दूसरे समुदाय के युवक से विवाह कर लिया। इससे नाराज समुदाय के लोगों ने युवती के नेत्रहीन चाचा को तुगलकी फरमान सुनाते हुए हुक्का-पानी ही बंद कर दिया।
अब पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मोहल्ला पड़ियों वाला निवासी अब्दुल कदीर नेत्रहीन है। उसका आरोप है कि उसने अपनी भतीजी का निकाह तीन वर्ष पूर्व दिल्ली में किया था।
भतीजी का दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। भतीजी ने हाल ही में अपने शौहर को तलाक दे दिया था। इसके बाद वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाह कर लिया और गांव से बाहर रहने लगी।
विज्ञापन
इस पर पीड़ित चाचा ने अपनी भतीजी से रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि 20 दिसंबर की रात कस्बे का एक व्यक्ति उसके घर आया और एक पंचायत में ले जाने लगा।
अब्दुल कदीर ने जब पंचायत में जाने से मना कर दिया तो चार लोग आए तथा अब्दुल कदीर को जबरन पंचायत के लिए खींचकर ले गए। आरोप है कि पंचायत में दबंगों ने दूसरे समुदाय के साथ भतीजी के जाने पर जमकर बेइज्जत करते हुए गालियां दीं।
पंचायत ने हुक्का-पानी बंद करने का निर्णय ले लिया। पीड़ित का आरोप है कि भतीजी अपनी मर्जी से दूसरे समुदाय के लिए लड़के के साथ गई है। इसकी सजा दबंग लोग उसे दे रहे हैं। पीड़ित नेत्रहीन है तथा पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
मामले की शिकायत अभी नहीं मिली है। हुक्का-पानी बंद करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। यदि लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर तुगलकी फरमान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार-चौकी प्रभारी, बुगरासी