{"_id":"5789356f4f1c1b1b0814085a","slug":"two-youths-abducted-beaten-tied-to-a-tree-house-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को अगवा कर पेड़ से बांधकर पीटा घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को अगवा कर पेड़ से बांधकर पीटा घर में की तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद (ब्यूरो)। मोहल्ला जंगलीपीर में शुक्रवार की दोपहर बाग की रखवाली कर रहे दो युवकों को प्रतिद्वंदी बाग मालिक अगवा कर ले गया। वहां दबंगों ने रखवालों को पेड़ से बांधकर उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ितों द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौच कर तोड़फोड़ की। पीड़ितों ने एक दरोगा पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बता दें कि मोहल्ला जंगलीपीर निवासी कुंवरपाल पुत्र नन्हें सिंह व छेपीवाड़ा निवासी शीशपाल पुत्र नानक चंद बुलंदशहर रोड पर आम के बाग की रखवाली करते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे प्रतिद्वंदी बाग मालिक अपने पुत्रों के साथ कुंवरपाल और शीशपाल को अगवा कर ले गए। दबंगों ने दोनों को एक पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे। और उन्हें छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
आरोप है कि सूचना पर पहुंचे एसआई ने मौके पर ही मामले को दबाने का प्रयास किया। एसओ औरंगाबाद पोसीराम शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों का विवाद हुआ है। दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।