{"_id":"58e7e3474f1c1b4c3e5b922e","slug":"two-lakh-looted-from-the-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से ढाई लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से ढाई लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने चावल के थोक विक्रेता के मुनीम को आतंकित कर ढाई लाख रूपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। सूचना पर एसटीपी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बुलंदशहर के पुरानी मंडी निवासी राजीव बंसल चावल के विभिन्न ब्रांड के थोक विक्रेता है। राजीव के यहा से जनपद भर में चावल की सप्लाई होती है। बुलंदशहर के रामपुरा निवासी योगेश पुत्र धर्मपाल गिरी राजीव के यहां मुनीम का काम करता है।
विज्ञापन
योगेश ने बताया कि शुक्रवार को चावल कंपनी के कर्मचारी धमेंद्र पुत्र वासुदेव के साथ स्कूटी से सिकंदराबाद कलेक्शन लेने के लिए आया था। दोपहर के समय वह कलेक्शन लेकर वापस लौट रहे थे। हाईवे पर गांव वीरखेड़ा के गेट पर पीछे से दो बाइकों पर आ रहे तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर योगेश को रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने योगेश, धमेंद्र को तमंचे के बल पर आतंकित कर स्कूटी की डिक्की में रखे ढाई लाख रूपये लूट लिए। लूट की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शैलेश त्यागी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शैलेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।