{"_id":"0cbd06ab624b22bf3986cc4ed6807ccd","slug":"two-brothers-killed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दो भाइयों को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दो भाइयों को गोलियों से भूना
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा साल पहले काली मेले में हुई हत्या का बदला लेने के लिए चार-पांच लोगों ने सोमवार सुबह घर में घुसकर दो भाइयों को गोलियों से भून डाला।
हमलावरों ने मृतकों के पिता पर भी गोलियां बरसाईं। फायरिंग की आवाज पर जुटी भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस मामले में 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के 3 अक्तूबर 2014 को काली मेले में हुई मोहल्ला टांडा निवासी ईश्वर की हत्या में प्रेमदास पुत्र देशराज समेत सात लोग गिरफ्तार हुए थे।
8 माह पहले प्रेमदास, उसके बेटों रिंकू, रोहित और रोहित पुत्र हरी को जमानत मिल गई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे हथियारों से लैस चार-पांच लोग घर में घुसे और उन्होंने गोलियां बरसाकर रिंकू और उसके भाई कमल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हमलावरों ने प्रेमदास पर भी फायरिंग की। इसके बाद वे कार में सवार होकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज पर पहुंचे आसपास के लोगों ने गुस्से में आरोपी के घर में तोड़फोड़ करके आग लगा दी।
सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, आग बुझा दी गई थी। मृतकों के पिता प्रेमदास पुत्र देशराज ने सुनील, बॉबी, गोलू, सचिन, हनीफ, साजिद उर्फ पीपी और नसरू के खिलाफ हत्या और अरुण उर्फ डीजल, शोभा, शशि और जेल में बंद सरन पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों नसरू, शोभा और शशि को गिरफ्तार कर लिया है।