फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two brothers killed.

घर में घुसकर दो भाइयों को गोलियों से भूना

Mon, 11 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
two brothers killed.
सवा साल पहले काली मेले में हुई हत्या का बदला लेने के लिए चार-पांच लोगों ने सोमवार सुबह घर में घुसकर दो भाइयों को गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन


हमलावरों ने मृतकों के पिता पर भी गोलियां बरसाईं। फायरिंग की आवाज पर जुटी भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस मामले में 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के 3 अक्तूबर 2014 को काली मेले में हुई मोहल्ला टांडा निवासी ईश्वर की हत्या में प्रेमदास पुत्र देशराज समेत सात लोग गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन


8 माह पहले प्रेमदास, उसके बेटों रिंकू, रोहित और रोहित पुत्र हरी को जमानत मिल गई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे हथियारों से लैस चार-पांच लोग घर में घुसे और उन्होंने गोलियां बरसाकर रिंकू और उसके भाई कमल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने प्रेमदास पर भी फायरिंग की। इसके बाद वे कार में सवार होकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज पर पहुंचे आसपास के लोगों ने गुस्से में आरोपी के घर में तोड़फोड़ करके आग लगा दी।


सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, आग बुझा दी गई थी। मृतकों के पिता प्रेमदास पुत्र देशराज ने सुनील, बॉबी, गोलू, सचिन, हनीफ, साजिद उर्फ पीपी और नसरू के खिलाफ हत्या और अरुण उर्फ डीजल, शोभा, शशि और जेल में बंद सरन  पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों नसरू, शोभा और शशि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed