{"_id":"5877c8674f1c1b922bba9766","slug":"two-brick-kiln-laborers-were-made-29-free-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 मजदूर कराए मुक्त दो ईंट-भट्ठे किए सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 मजदूर कराए मुक्त दो ईंट-भट्ठे किए सील
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने भटवारा और भैंसरोली गांव में नौ परिवारों के 29 सदस्यो को मुक्त करवाकर दो ईंट-भट्ठों को सील कर दिया। भट्ठा मालिकों के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत के आधार पर एसडीएम सदर अरूण कुमार यादव, एएलसी और लेबर इंस्पेक्टर ने भैंसरोली और भटवारा के एक-एर्क इंट-भट्ठे पर छापा मारा।
एसडीएम ने बताया कि शंकर ईंट-भटठे पर चार परिवारों को बंधक बनाया हुआ था। चार परिवार में 16 मजदूर सदस्य थे। भट्ठा मालिक ने मजदूरों को पेमेंट तक नहीं किया गया। परिवार के मजदूर सदस्यों को बंधन मुक्त करने के बाद भट्ठे को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
एफ के मार्का ईंट-भट्ठे पर पांच परिवारों के 19 सदस्यों को बंधक बनाया हुआ था। बंधनमुक्त की कार्रवाई के बाद इस भट्ठे को भी एसडीएम लेबर विभाग के अफसरों ने सील कर दिया। एक ईंट-भटठे पर पांच बच्चे भी मजदूरी करते पाए गए। यहां भट्ठा मालिक के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अरूण कुमार ने बताया कि बंधक बनाने की शिकायत ओमप्रकाश निवासी नयनसुख और राजेश निवासी चांदोक जहांगीराबाद ने की है। कार्रवाई के बाद मजदूरों को उनका पैसा भटठा मालिकों से दिलवाया गया और पीड़ित परिवारों को घर भेज दिया गया।