{"_id":"586beeeb4f1c1b0252159a1b","slug":"twenty-two-lakh-looted-from-just-off-salesmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतारकर सेल्समैन से पौने दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतारकर सेल्समैन से पौने दो लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बुलंदशहर मार्ग पर रोडवेज बस रुकवाकर हिंदुस्तान यूनिलीवर के सेल्समैन से पौने दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
बुलंदशहर के मंडी फतहगंज में संजीव अग्रवाल पुत्र श्याम बिहारी लाल रहते हैं। संजीव अग्रवाल के पास हिंदुस्तान यूनिलीवर की एजेंसी है, जिसपर दो सेल्समैन श्याम कुमार पुत्र राम अवतार गोयल निवासी देवीपुरा प्रथम और राहुल शर्मा पुत्र देवराज शर्मा निवासी साठा काम करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से अनूपशहर गए थे। शाम करीब चार बजे दुकानदारों से कलेक्शन कर बुलंदशहर लौट रहे थे। राहुल शर्मा ने श्याम कुमार को बुलंदशहर जाने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया था और कलेक्शन का थैला भी उसे दे दिया। इसके बाद वह बाइक लेकर बुलंदशहर के लिए निकल गया।
विज्ञापन
श्याम ने पुलिस को बताया कि अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर कला बंबे के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर बस रुकवा ली। जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाए दो बदमाश बस में चढ़ गए।
बदमाशों ने श्याम कुमार को तमंचे के बल पर बस से नीचे खिंच लिया और उसका नोटों से भरा बैग, मोबाइल, पर्स और जैकेट लूटकर अनूपशहर की ओर भाग गए। बस के पीछे बाइक से चल रहे राहुल ने अपने मालिक संजीव अग्रवाल को फोन से सूचना दी।
इसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसपी देहात जगदीश शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। संजीव अग्रवाल के मुताबिक बैग में डेढ़ से पौने दो लाख रुपये और दुकानदारों से लेनदेन का रिकॉर्ड था। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर 20 लाख रुपये के सामान भरा कैंटर लूटा
सिकंदराबाद स्टैंड के पास मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे बदमाशों ने तमंचे के बल पर 20 लाख रुपये के परचून के सामान से भरा कैंटर लूट लिया। बदमाशों ने चालक की रॉड से पिटाई कर उसे खेत में फेंक दिया।
पीड़ित चालक ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पीड़ित चालक मुख्तयार खां ने पुलिस को बताया कि वह जिंदलनगर (पिलखुवा) से आईटीसी का माल लेकर सिकंदराबाद के लिए निकला था। गुलावठी पहुंचकर उसे नींद आने लगी तो उसने सिकंदराबाद तिराहे पर रात करीब डेढ़ बजे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सो गया।
मंगलवार सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने रॉड से चालक की तरफ का शीशा तोड़कर गाड़ी में दाखिल हो गए। उसके बाद तमंचे के बल पर दो बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर रॉड से पिटाई कर दी। बदमाश कैंटर कब्जे में लेकर रेलवे रोड की तरफ ले गए। फिर चालक का हाथ-पैर बांधकर एक खेत में डाल दिया और कैंटर लेकर भाग गए।
कैंटर में सिगरेट, बिस्कुट, आटा, साबुन तथा परचून का सामान लदा हुआ था। इन सामानों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाश उसका मोबाइल तथा गाड़ी के कागजात के अलावा आठ हजार रुपये और एक ब्लैंक चेक भी लेकर भाग गए।
चालक ने बताया कि वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर पीरखां पहुंचा और दूसरे के फोन से अपने भाई को सूचना दी। उसके भाई व रिश्तेदारों के आने पर वह थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
चालक मुख्तयार पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी कपूरपुर गांव थाना धौलाना जिला हापुड़ का निवासी है।