{"_id":"591df4b84f1c1bd529f2442b","slug":"truck-collides-with-mary-in-up-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने यूपी 100 में मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने यूपी 100 में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 19 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने यूपी 100 में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मैक्स गाड़ी से टक्कर के बाद एक बेकाबू ट्रक ने यूपी 100 गाड़ी में टक्कर मार दी। वाहन के बाहर खड़े होने के कारण पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं चालक मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन
बुधवार रात यूपी 100 की गाड़ी शिकारपुर चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने पहले मैक्स वाहन में टक्कर मारी उसके बाद अनियंत्रित होकर 100 नंबर की गाड़ी में भिड़ गया।
विज्ञापन
हादसे में मैक्स वाहन चालक घायल हो गया। वहीं पुलिसकर्मी के गाड़ी में बाहर खड़े होने की वजह से पुलिसकर्मी बच गए। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
उधर ट्रक चालक मौका देखकर गाड़ी से कूद कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चालक को भी पकड़ लिया जाएगा।