फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Torture force, loot

तमंचे के बल पर दुष्कर्म, लूटपाट

Tue, 16 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 16 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Torture force, loot
gangrape

विज्ञापन

 अरनिया क्षेत्र के एक गांव में युवक ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके साथ लूटपाट की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।गांव निवासी महिला की तहरीर के मुताबिक सोमवार दोपहर वह अपने मकान की छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक घर में घुस गया।

आरोप है कि जैसे ही महिला छत से नीचे आई आरोपी युवक ने दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से आंतकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने कानों के कुंडल, अंगूठी, पाजेब आदि जेवर लूट लिए और धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पशु व्यापारियों से तमंचे के बल पर लूट
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र में पशु व्यापारी और उसके भाई से तमंचे के बल पर 56 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव बागवाला निवासी अहसान पुत्र हबीव ने नई मंडी चौकी प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि वह पशु व्यापारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई 2017 की शाम पांच बजे चाचा के लड़के इस्लाम के साथ पशु बेचकर आ रहा था। गांव बबूपुर स्कूल के पास बंबे पर तीन लोग मिल गए। आरोपियों ने तमंचे के बल पर इस्लाम की तलाशी लेनी शुरू कर दी।  आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।


युवक से नौ हजार लूटे
 कोतवाली क्षेत्र के गांव गेंदपुर शेखपुर निवासी इंद्रपाल पुत्र रेलू ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। गांव के बाहर शराब के ठेके पर गांव के ही युवक ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे नौ हजार रुपये लूट लिए। इंद्रपाल ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed