फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tomorrow will be the mother-daughter statements in court!

कल होंगे मां-बेटी के कोर्ट में बयान!

Sat, 06 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be the mother-daughter statements in court!
gangrape - फोटो : demo

हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ितों के बयान दर्ज हो सकते हैं। इसके लिए विवेचक  रविवार को पीड़ित परिवार से मिलेंगे। अभी तक दरिंदों की शिकार हुई बिटिया की हालत खराब होने के चलते मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज नहीं हो सके थे।

विज्ञापन


सोमवार को ही जेल में बंद आरोपियों शावेज और जबर सिंह की रिमांड की अर्जी पर सुनवाई होनी है। 29 जुलाई की रात कोतवाली देहात के दोस्तपुर गांव के निकट बदमाशों नेे बाद हथियारों के बल पर पीडि़त परिवार को बंधक बना लिया। आरोपियों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पुलिस ने सुतारी निवासी रईस, हापुड़ निवासी शाबेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने वारदात के बाद पीड़ित परिवार के सीआरपीसी की धारा-161 के बयान दर्ज कर लिए थे, लेकिन वारदात के आठ दिन बाद भी पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद बिटिया की तबीयत खराब हो गई थी।इसके चलते पुलिस को बयान कराने में देरी हो रही थी। सूत्रों का कहना है कि विवेचक रविवार को पीड़ित मां-बेटी से मिलने उसके घर खोड़ा जाएंगे। विवेचक पीड़ित परिवार से सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए अनुरोध करेंगे। हालांकि सोमवार को ही जेल में बंद शावेज और जबर सिंह रिमांड पर सुनवाई होगी। पुलिस को उम्मीद है कि सोमवार को बयान और रिमांड मिल जाएगी।

पीड़ित परिवार ने मीडिया से बनाई दूरी
इंदिरापुरम। बुलंदशहर में एनएच-91 पर हैवानियत का शिकायत हुए परिवार ने अब सबसे दूरी बना ली है। परिवार के लोगों के अलावा घर में किसी के भी आने पर रोक लगा दी गई है। पीड़ित परिवार ने राजनीतिक रोटियां सेंक रहे नेताओं के साथ ही अब मीडिया से भी दूरी बना ली है।

यूपी के काउंसलरों से पीड़ित परिवार परेशान : रेखा शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा का कहना है कि बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार अब यूपी के काउंसलरों से परेशान है, जो उनके छोटे से घर में डेरा डाले हुए हैं। रेखा शर्मा के मुताबिक उनके पास पीड़ित किशोरी के पिता ने शुक्रवार शाम को फोन कर बताया कि तीन काउंसलर उनके घर पर बैठा दिए गए हैं। हालात ऐसे हैं कि वह पत्नी और बच्चों से बात तक नहीं कर पा रहे।

रेखा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की एक काउंसलर भी सोमवार को पीड़ित परिवार के घर जाएंगी, हालांकि वह काउंसलिंग के लिए उन्हें मजबूर नहीं करेगी, अगर वह अनिच्छा जताते हैं तो काउंसलर वापस लौट जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पीड़ा दायक घटना में बुलंदशहर पुलिस सही से काम नहीं कर रही है।


आरोपियों को बदलने की चर्चा होने पर उन्होंने बुलंदशहर के पुलिस अफसरों से बात की थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्होंने आरोपी नहीं बदले हैं बल्कि उनके पते दूसरे निकले थे, जिससे यह हल्ला मचा कि पुलिस ने आरोपी बदल दिए हैं। बता दें कि इससे पहले पीड़ित परिवार के घर में सपा नेता बाउंसर लेकर घुस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed