फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Today and tomorrow, will cache crisis

आज और कल, कैश का रहेगा संकट

Sat, 24 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow, will cache crisis
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। दो दिन बैंक बंदी के चलते आम आदमी को परेशानी का सामना करना  पड़ सकता है। वहीं, शुक्रवार को बैंकों में कैश के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को चार चार घंटों में कैश मिल सका। एटीएम में कैश नहीं रहा।

बृहस्पतिवार को आरबीआई की ओर से जनपद की करेंसी चेस्ट को 35 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्राप्त करेंसी 35 करोड़ में से 25 करोड़ रुपये के आसपास करेंसी बांटी जा चुकी है। सोमवार को बैंकों के पास महज 10 करोड़ रुपये होंगे। 10 करोड़ से 256 बैंक शाखाओें में काम चलाया होगा।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को भी बैंकों के सामने कैश को लेकर लंबी कतार लगी रही है। चूंकि बैंक दो दिन बंद रहेंगे, इसलिए अपेक्षाकृत अधिक लोग कैश लेने के लिए पहुंचे। पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में लोगों की कैश के लिए कतार लगी रही। वहीं, देहात क्षेत्र में अधिकांश शाखाए कैश लेस होने सेलोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार एटीएम कार्ड देख भड़के लोग
 लल्ला बाबू रोड स्थित एटीम की कतार में एक युवक पर चार-चार एटीएम कार्ड मिले। यह देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने कहा कि लोग एक से अधिक कार्ड लाकर पड़ोसी के भी नोट निकाल रहे हैं। इसी को लेकर लोगों में तू मैं भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed