फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Threw acid on innocent Rnjisn

रंजिशन मासूम पर फेंका तेजाब

Wed, 28 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Threw acid on innocent Rnjisn
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वेशज्ञान में एक महिला समेत दो लोगों ने पांच वर्षीय बच्चे पर तेजाब फेंक दिया। आरोप है कि कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में तेजाब से झुलसे मासूम को प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराना पड़ा।

एसएसपी से शिकायत पर तीन दिन बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मासूम को जटिया अस्पताल में उपचार के लिए ले गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ख्वेसज्ञान निवासी रफत परवीन पत्नी शफीक अहमद का पड़ोसी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 25 दिसंबर की सुबह उनका पांच वर्षीय बेटा यमन घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी युवक व महिला पहुंचे और मासूम के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने मासूम के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और भाग गए। मासूम की चीख सुनकर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे और उपचार शुरू कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मासूम बच्चे को लेकर जटिया अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed