{"_id":"575069d24f1c1b020910a519","slug":"three-year-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बच्ची से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल की बच्ची से दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में तीन साल की बच्ची के साथ किशोर ने दरिंदगी की। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो बच्ची को लहूलुहान हालत में देख आरोपी को दबोच लिया। मासूम को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। उस समय किशोर के परिजन खेत पर गए हुए थे। आरोपी बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी करने लगा।
विज्ञापन
तभी बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़कर आरोपी के घर पहुंच गए। मासूम को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों ने आरोपी की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की मदद से बच्ची को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी किशोर को पुलिस थाने लेकर आई है।