{"_id":"57cf06cf4f1c1b1c5631836e","slug":"three-sent-to-prison-engulfed-snacron","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्नैचरों को दबोच भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्नैचरों को दबोच भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में चेन स्नैचरों की वारदातों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी ।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैन स्नैचिंग, कुंडल लूट आदि की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने दो वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास लूटा गया सामान, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में बढ़ रही चैन स्नैचिंग, लूट आदि की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसओ ककोड़ महेंद्र सिंह, चोला चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना मिली कि स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाश बाइक से चोला से बुलंदशहर जा रहे हैं। एसओ ककोड़ ने तीनों बदमाशों को चोला फाटक के पास दबोच कोतवाली ले आई। तलाशी में उनके पास से लूटे हुए कुंडल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपनी पहचान नसरुद्दीन निवासी टीचर्स कालोनी ककोड़, निसार और राजू निवासी मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान ककोड़ है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने तीन सितंबर को गांव धमेड़ा नारा निवासी उर्मिला और गांव सुनपैड़ा निवासी दयावती के साथ हुई कुंडल लूट की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।