फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three Gotskr lay two to prison, the third in the

तीन गोतस्कर धरे, दो को जेल, तीसरे में किया ‘खेल’

Tue, 24 Jan 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three Gotskr lay two to prison, the third in the
गोतस्करी - फोटो : ब्यूरो

लूट की वारदातों को रोकने में नाकाम कोतवाली देहात पुलिस गोवंश जैसे मामलों में खेल करने में लगी हुई है। तीन दिन पहले गोवंश के साथ पकड़े तीन लोगों में से दो का चालान कर दिया, जबकि एक आरोपी को छोड़ने की फिराक में लगी है। एसपी सिटी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


22 जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दोस्तपुर गांव के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने वाले है। पुलिस ने सूचना को पुख्ता कर दबिश दी तो चार जीवित गोवंश बरामद कर लिए। मौके पर पुलिस को आरी समेत कई औजार भी मिले। पुलिस को देखकर चार लोग भाग निकले। जबकि मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनकी पहचान सोनू पुत्र ओमवीर, मनोज पुत्र प्रेम सिंह और गौरव निवासी सहपानी थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने भागे हुए आरोपियों के नाम शब्बीर, कासिम पुत्र खुर्शीद, कमरू और बाबू पुत्र साबू बताए। आरोप है कि पुलिस ने सोनू और मनोज का चालान कर दिया। गौरव को थाने में ही बैठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस आरोपी को छोड़ने की फिराक में हैं, जबकि वह मौके से पकड़ा गया था। इस बारे में जब देहात कोतवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि आरोपी हिरासत में है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जबकि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भूड़ चौकी इंचार्ज ब्रजमोहन सिंह ने सिर्फ दो आरोपियों को ही मौके से गिरफ्तार बताया और फोन स्विच ऑफ कर दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि राजपत्रित अधिकारी से आरोपी की जांच कराई जाएगी।

गोवंश काटने की थी तैयारी, एक गिरफ्तार
शेरपुर मार्ग पर एक बाग में गोवंश काटने की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। आरोपी से दो छुरे बरामद किए गए हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है। मंगलवार सुबह शेरपुर के बाग में दो युवक एक गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे थे। तभी गस्त कर रही पुलिस को देख एक आरोपी भाग गया, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया।


चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि शेरपुर निवासी फैजान उर्फ काले शेरपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह अपने एक साथी के साथ पशु लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर एक युवक भाग गया, जबकि पुलिस ने फैजान को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फैजान के पास से दो छुरे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार फैजान ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फैजान का चालान कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed