{"_id":"5e7b707eeb49581b99100a23d0e5d25f","slug":"threat-of-life-for-one-lakh-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक लाख दो नहीं तो परिवार सहित मार डालूंगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘एक लाख दो नहीं तो परिवार सहित मार डालूंगा’
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलावठी थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
कॉलर ने खुद को नामी बदमाश बताकर कहा कि पैसे नहीं मिले तो परिवार सहित जान से मार डालूंगा। थाना स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी उमेश चंद वर्मा पुत्र मनोहर लाल वर्मा ने एसएसपी को बताया है कि वह गुलावठी में सैदपुर रोड पर मयंक ज्वैलर्स के नाम से आभूषण का कारोबार करते हैं।
उमेश ने एसएसपी को बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नामी बदमाश बताकर एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही चेताया कि पैसे नहंी मिले तो परिवार सहित जान से मार दूंगा। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
उमेश का कहना है कि घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। एसएसपी ने पीड़ित को जल्द ही मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।