फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There brother being killed in a road accident Kanvd Cdhwane

कांवड़ चढ़वाने जा रहे तहेरे भाई की सड़क हादसे में मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
There brother being killed in a road accident Kanvd Cdhwane
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आहार के अंबेकश्वर मंदिर पर कांवड़ चढ़वाने जा रहे तहेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका चचेरा भाई हरिद्वार से कांवड़ भरकर लाया था और  दोनों बाइक से मंदिर जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के छोटे भाई ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना नरसैना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी नरेश (32) पुत्र महीपाल सिंह बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब अपने चचेरे भाई वीरेंद्र की अहार के अंबकेश्वर पर कांवड़ चढ़वाने के लिए बाइक  से जा रहा था। नरेंद्रपुर-नगला मदारीपुर मार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काफी देर तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा । बाद में सूचना पर दौडे़ ग्रामीण उसे ऊँचागंव सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक नरेश के तीन बच्चे रूचिका (7), अंश (4), भावना (3) और पत्नी गीता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का पिता महीपाल भी हरिद्वार से कांवड़ लाया था। बेटे की मौत के चलते कांवड़ नहीं चढ़ी।

चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज
नगर कोतवाली क्षेत्र में चार माह पहले हुए हादसे की पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।  गांव दौलतगढ़ निवासी रजनी देवी पत्नी जग्गू शर्मा ने तहरीर दी थी कि 19 अक्तूबर 2016 में बेटा विकास शर्मा गांव निवासी हरजीत पुत्र रामभूल के साथ बाइक से गैस लेने के लिए गया था।

गाजियाबाद डिपो की बस ने टक्कर मारी जिससे विकास घायल हो गया था।
ट्रैक्टर-ट्राली ने मासूम को कुचला
 माता-पिता का हाथ पकड़कर सड़क किनारे चल रही मासूम बच्ची की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी ब्रजकिशोर परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र के राजारामपुर में रहता है। बताया गया कि वह यहां एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं।

बृहस्पतिवार को वह पत्नी शोभा के साथ साढ़े तीन साल की छोटी बेटी नंदनी का इलाज कराने चिकित्सक के पास सिकंदराबाद आया था। वापसी में वह नेशनल हाईवे पर शर्मा होटल के पास उतर गए और नंदनी का हाथ पकड़कर सड़क किनारे-किनारे घर जा रहे थे।


इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने नंदनी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नंदनी की मौके पर ही मौत हो गई। चर्चा है कि पीड़ित व आरोपी पक्ष में गांव में पंचायत में समझौता हो गया। हालांकि बच्ची के पिता ब्रजकिशोर ने इस बात से इनकार किया है। एसआई प्रभात कुमार बालियान ने भी घटना से अनभिज्ञता दर्शाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed