{"_id":"56f2db834f1c1b2b5ff14d24","slug":"theft-of-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े ताला तोड़ लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल के आवास पर चोरी
- फोटो : amarujala
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय लोधान में दिनदहाड़े चोर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और कैश चुरा ले गए। खरीदारी करने गई महिला को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सराय लोधान आदर्श नगर निवासी वीरपाल सिंह पुत्र स्व. सन्नी मल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी घर से थोड़ी ही दूर पर दुकान है। मंगलवार शाम उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर बाजार खरीदारी के लिए गई थी। देर शाम जब लौटी तो ताला टूटा था और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।