फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The young man just stood at the gate dropped, crushed to death

बस के गेट पर खड़ा युवक गिरा, कुचलकर मौत

Thu, 02 Mar 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
The young man just stood at the gate dropped, crushed to death
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पहला हादसा लालपुर हाईवे पर हुआ, जहां चार्टर्ड बस की गेट पर खड़ा युवक असंतुलित होकर गिर गया और बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे हादसे में एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पहले हादसे में बुधवार रात हाईवे पर लालपुर में साई पेट्रोल पंप के पर हुआ, जहां बुलंदशहर की ओर से आ रही चार्टर्ड बस के चालक र्ने इंधन लेने के लिए पंप की तरफ गाड़ी को मोड़ने के लिए ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


इससे अगली गेट पर 25 वर्षीय युवक अचानक लगाए गए ब्रेक से झटका लगने पर असंतुलित होकर नीचे गिर गया और उसी बस के पिछला पहिये की चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ पर देवेंद्र सिंट भंडारी लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इसी तरह, दूसरा हादसा बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर बिलसूरी में हुआ, जहां खुर्जा के पंजाबियान निवासी मो. वाहिद पुत्र अली मो. अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए कार से दिल्ली जा रहा था।

तभी बिलसूरी में कार तीव्र मोड़ पर बुलंदशहर की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल वाहिद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सड़क दुर्घटन में वृद्ध की जान गई
 बुगरासी-सुलैला मार्ग पर सड़क हादसे में रवानी कटीरी निवासी वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक चालक ने वृद्ध को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया। रवानी कटीरी निवासी राम स्वरूप (65) पुत्र बंशी सिंह अपने खेत से बुगरासी जा रहे थे।

तभी पीछे से बाइक चालक युवक ने वृद्ध को साइड मार दी। इससे वृद्ध गिर और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हालांकि आरोपी बाइक चालक वृद्ध को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र था जो पेपर देने जा रहा था। वृद्ध के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है

सड़क हादसों में छह घायल
 बुधवार रात करीब आठ बजे दिल्ली जा रहा दूध के उत्पादों से भरा ट्रक अगवाल फाटक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मथुरा निवासी ट्रक चालक मुनेश, हेल्पर लालता और संजीव घायल हो गए।  वहीं, अगवाल गांव के पास बाइक पर जा रहे तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव चितेहरा निवासी अमित, सूरजपाल और सोनू घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed