फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The woman was tricked into making abortion divorce

गर्भपात कराकर धोखे से लिया महिला से तलाक

Sat, 17 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The woman was tricked into making abortion divorce
गर्भपात कराकर धोखे से लिया महिला से तलाक - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ निवासी एक महिला ने दहेज लोभियों पर गर्भपात कराकर धोखे से तलाक लेने और फिर पति द्वारा गैंगरेप कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस के अलावा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसकी शादी 23 फरवरी 2014 को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह पति के संग दिल्ली में रह रही थी। जुलाई 2014 में गर्भवती हुई तो उसे धोखे से पति अपनी मौसी के यहां खुर्जा ले आया और सरकारी अस्पताल में उसका चेकअप करवाया।
विज्ञापन


जब दहेज लोभियों को पता चला कि उसके गर्भ में बच्ची है तो एक पंजाबी महिला डॉक्टर के यहां गर्भपात करा दिया। दहेज में उससे बाइक और एक लाख की राशि मांग कर उसका शोषण किया गया। इसी बीच पति ने पासपोर्ट बनवाने की बात कहकर उससे कागजों पर साइन करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास जब तलाक संबंधी कागजात भेज दिए। तलाक के कागजात 30 मार्च के हैं, जबकि वह पति के संग 11 अप्रैल को वैष्णो देवी यात्रा पर गई, जिसके साक्ष्य उसके पास हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पति के साथ कटरा में थी तो वहां कमरा लिया। यहां पर उसके पति की शह पर देवर और अन्य लोगों ने उसका शोषण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed