फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The woman on the farm with attempted rape

खेत पर गई युवती के साथ रेप की कोशिश

Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The woman on the farm with attempted rape
rape

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में खेत पर गई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे आरोपी मौके से भाग गया। घटना से परिजन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार देर शाम खेत पर गई थी। पहले से ही घात लगाकर बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती से मारपीट की। युवती की चीखपुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण दौड़े । ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई। घटना से युवती के परिजन और गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। हांलाकि अभी तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप
सिकंदराबाद। पिता ने दो सगे भाइयों पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात गांव के ही दो सगे भाई उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गए। पीड़ित ने दोनों भाइयों के रिश्तेदारों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed