फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The two teenagers missing KHURJA.

खुर्जा से दो किशोरियां लापता

Sun, 06 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Sun, 06 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
 The two teenagers missing KHURJA.
नगर में दो स्थानों से दो किशोरियां करीब हफ्तेभर से लापता हैं। पहले मामले में दूसरे समुदाय के एक युवक पर उसे अगवा करने का आरोप है जो दूसरे में पड़ोसी पर। 
विज्ञापन




मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से तनाव पैदा हो रहा है। दोनों मामलों में रविवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  उधर, हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को पिछले दिनों संदिग्ध हालात में अगवा कर लिया गया था।


काफी तलाशने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो परेशान परिजनों ने रविवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।


पीड़ित परिजनों ने बताया कि मामले की उनकी बेटी को गांव के ही पिता-पुत्र ने मिलकर अगवा कर लिया है। वहीं, हिंदू संगठन बजरंग दल ने बैठक कर मामले पर कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बजरंग दल के सह संयोजक प्रवीण भाटी ने मामले को लव जेहाद की घटना करार देेकर आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की है।

साथ ही कहा है कि तीन दिन के अंदर दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो दल के सदस्य आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दूसरे मामले में एक दंपति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता हो गई।




देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रविवार को पड़ोसी युवक पर अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed