{"_id":"5846ff6e4f1c1be672448bab","slug":"the-two-sides-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन दो पक्षों में संघर्ष छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन दो पक्षों में संघर्ष छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
मुरारी नगर में रंजिशन दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मुरारी नगर निवासी विजय और रोहित के बीच प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
झगड़े में एक पक्ष से विजय, उसका बेटा निरवेश, भूपेन्द्र, पत्नी कुसुम तथा दूसरे पक्ष से रोहित, उसका भाई मोहित घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन