फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The truck crushed the bike rider lady constable, death

ट्रक ने बाइक सवार महिला कांस्टेबल को कुचला, मौत

Thu, 21 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed the bike rider lady constable, death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बाईपास पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका कांस्टेबल आबकारी विभाग में तैनात थी और कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


सलेमपुर के गांव धुंधरावली बनवारीपुर निवासी कविता जादौन (30) आबकारी विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। कुछ माह पहले ही उसकी शादी गांव गांगरौल के सचिन से हुई थी। सचिन रेलवे पुलिस में मुंबई में तैनात है। बीते दिनों कविता अपने मायके गांव धुंधरावली बनवारीपुर आई हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे कविता अपने भाई कुलदीप के साथ बाइक पर ड्यूटी पर जा रही थी।
विज्ञापन



नगर के शिकारपुर बाईपास पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कविता और उसका भाई कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने कविता को मृतक घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कुलदीप को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। मृतका के दूसरे भाई गंभीर सिंह ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed