फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The soldier tried to crush the drunk driver

शराबी चालक ने की सिपाही को कुचलने की कोशिश

Mon, 13 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
The soldier tried to crush the drunk driver
आरोपी चालक को ले जाता पुलिसकर्मी। - फोटो : ब्यूरो

तेज रफ्तार वाहन चला रहे शराबी ने सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। उस समय पुलिसकर्मी दनकौर तिराहे पर जाम खुलवा रहा था। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर चालक को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात सिपाही रवि कुमार सोमवार सुबह नगर के दनकौर तिराहे पर जाम खुलवा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उसी समय गांव मनुबास थाना जारचा निवासी नानक पुत्र धर्मपाल स्कार्पियों गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। जाम खुलवा रहे सिपाही रवि ने उसे रुकने का इशारा किया। नानक ने गाड़ी को तेज गति के साथ चलाते हुए सिपाही को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने नानक को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि नानक दनकौर से शादी से लौट रहा था और वह शराब के नशे में था। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि नानक की गाड़ी को सीज कर दिया गया। नानक का चालान कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed