फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The seven-year-old girl Murderous has been arrested.

रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली सात वर्षीय बच्ची का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The seven-year-old girl Murderous has been arrested.
पुलिस गिरफ्त में सात वर्षीय बालिका सायरा का हत्यारोपी।  - फोटो : ब्यूरो

रेलवे क्रांसिंग के पास रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के हत्यारोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को ग्राम असाबर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह बालिका को बेर खिलाने के बहाने बुरी नीयत से ले गया था। 

विज्ञापन


परंतु बालिका ने शोर मचा दिया तो पकड़े जाने के डर से उसने उसकी सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा शव को बाग में छोड़कर भाग गया। मालूम रहे कि 17 फरवरी की शाम सात साल की एक बच्ची घर से खेलने के निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। अगले दिन 18 फरवरी को एक आम के बाग में उसका शव मिला था।
विज्ञापन


उसके पिता ने बच्ची के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान व सीओ यशवीर सिंह मौके पर     पहुंचे थे तथा वीडियोग्राफी कराई थी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने झोंपड़ पट्टी में रहने वाले अनेक लोगों से तथा मृतक बालिका के परिजनों से पूछताछ की परंतु पुलिस के सामने भाषा की समस्या आड़े आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पुलिस ने दुभाषिये के माध्यम से जानकारियां जुटाई तथा हत्यारोपी तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने वहीं झोंपड़-पट्टी में रहने वाले हबीजुल पुत्र सिराज अली निवासी ताजपुर तुलसीबील जिला कुकराधार आसाम को गिरफ्तार किया।  


थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के दौरान आरोपी शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह बालिका को बेर खिलाने के बहाने बुरी नीयत से ले गया था, परंतु बालिका ने शोर मचा दिया तो पकड़े जाने के डर से उसने उसकी सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा शव को बाग में छोड़कर भाग गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed