फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The scientist's computer was hacked to try

वैज्ञानिक का कंप्यूटर हैक करने की हुई थी कोशिश

Sat, 18 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The scientist's computer was hacked to try
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमेरिका में फंसे भारतीय परमाणु वैज्ञानिक टीके भारद्वाज के मकान में चोरी कर कंप्यूटर को हैक करने का प्रयास किया गया था। यह दावा परमाणु वैज्ञानिक के माता पिता का है। परिजनों का कहना है कि मकान में हुई चोरी, कोर्ट में हुई सुनवाई आदि की वीडियो क्लिप अमेरिकी प्रशासन से प्राप्त कर अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को मेल भेजा है।

माता पिता का दावा है एक विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहे परमाणु वैज्ञानिक बेटे को उसके सहयोगियों ने ही षड़यंत्र रचकर फंसाया है। शिकारपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशन शर्मा का पुत्र डॉ. टीके भारद्वाज 2010 से अमेरिका के टैक्सास स्थित ए एंड एम यूनिवर्सिटी बतौर परमाणु वैज्ञानिक के रूप में तैनात था।
विज्ञापन


परमाणु वैज्ञानिक की मां गिरजेश देवी ने बताया कि उसकी योग्यता और रिसर्च को देखते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग ने उन्हें अपने प्राजेक्ट पर काम करने का न्यौता दिया था। प्रोजेक्ट के काम में व्यस्तता के चलते वह दिसंबर 2013 में हुई अपने बड़े भाई प्रसून भारद्वाज की शादी में भी नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम से उनके अमेरिकी साथी चिढ़ गए और उसे फंसाने का षड़यंत्र रच डाला। भारद्वाज को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि झूठा आरोप लगाने से पूर्व बेटे के मकान में चोरी की गई थी। उसके कंप्यूटर को हैक कर डाटा चुराने का भी प्रयास किया गया था।


जिसकी वीडियो क्लिप वहां मौजूद है। भारत में उसकी पैरवी कर रहे उसके दोस्त अतुल राय ने बताया कि भारद्वाज के मकान में हुई चोरी, कोर्ट की कार्रवाई की वीडियो क्लिप प्राप्त करने के लिए अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed