फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The refusal to marry the bride

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Sun, 11 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The refusal to marry the bride
पंचायत की मीटिंग - फोटो : demo pics

विज्ञापन

पहली पत्नी के निधन व दूसरी के घर छोड़ देने के बाद तीसरी शादी करने आए ढाई गुनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हन की शिकायत पर जांच की गई तो दूल्हा दो बेटियों का पिता निकला। भेद खुलने पर दूल्हे पक्ष में सन्नाटा छा गया, वह झूठ बोलकर तीसरी शादी की तैयारी कर रहा था।

भेद खुलने पर शादी की तैयारियां बीच में ही रुक गईं। दोनों पक्षों में तनाव के  बाद बिचौलिए सहित दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया गया। पूरे दिन चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता हो गया।
विज्ञापन


बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव के बिचौलिए ने पड़ोसी गांव की एक युवती का रिश्ता बुलंदशहर के एक गांव निवासी व्यक्ति से तय करा दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा शुक्रवार रात बारात लेकर पहुंचा। चढ़त के दौरान सहेलियों ने ढाई गुनी उम्र के दूल्हे को देख इसकी जानकारी दुल्हन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बात बिगड़ने पर दूल्हे की पहली दोनों शादियों का भांडा फूट गया। बताया गया है कि दूल्हे की पहली पत्नी का निधन हो गया था। जिससे उसके पास दो बेटियां भी हैं। उसके बाद दूल्हे ने दूसरी शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद ही दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।

शादी में दूल्हे की दोनों बेटियां भी आई हुई थीं। बात बिगड़ने पर बारातियों में हलचल पैदा हो गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बिचौलिए सहित दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बारातियों को वापस लौटा दिया।

पूरे दिन चली पंचायत के बाद बिचौलिए ने मांफी मांगते हुए दुल्हन पक्ष के खर्च व सामान को दूल्हे पक्ष से वापस दिलवाया। इसके बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ और दूल्हे को आजाद किया गया। बीबीनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने इस संबध में अनभिज्ञता जाहिर की है।


यदि युवती शादी तोड़ने का फैसला न लेती तो उसके माथे पर भी शादी का कलंक लग जाता। बताया जाता है कि युवक की दूसरी शादी भी धोखे से हुई थी। दूसरी दूल्हन ने घर आने पर युवक की दो पुत्रियों को देखा तो घर छोड़ दिया था। बिचौलिए का दोनों पक्षों में काफी आना जाना था। पंचायत के लोगों ने बिचौलिए को काफी बुरा भला कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed