{"_id":"5867e6da4f1c1b255eeed0ba","slug":"the-nine-year-old-rap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची से दरिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल की बच्ची से दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में टीवी दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची को अपने घर ले जाकर पड़ोसी ने उसके साथ दरिंदगी की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों को देखकर आरोपी लहूलुहान हालत में बच्ची को छोड़ कर भाग गया। बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे, जहां से उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
गंभीर हालत बच्चे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया। पीड़िता बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। शुक्रवार को गांव निवासी नौ साल की बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसके पास पहुंचा और टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया।
विज्ञापन
जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और उसके परिजनों को सूचना दी। लोगों को देखकर आरोपी भाग गया। बच्ची की हालत काफी खराब थी और वह बुरी तरह से रो रही थी। परिजन मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उपचार के लिए बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक ललित पुत्र श्योराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़
कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज की छात्रा से युवक ने डीएवी तिराहे पर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
चोला चौकी निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुलंदशहर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है।
27 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वह कॉलेज जा रही थी। तभी डीएवी तिराहे पर एक युवक ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसके पड़ोसी गांव का रहने वाला है। वह एक सप्ताह से पीछा कर रहा था। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।