फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The murder of two young men

दो युवकों की हत्या, शव बोरी में बंदकर रजवाहे में फेंक

Sun, 27 Mar 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीरपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
The murder of two young men
दो युवकों की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर स्थित बंबे में नग्न हालत में दो अज्ञात शव सड़े-गले मिले। दोनों की हत्या कर शवों को बोरे में बंद कर रजवाहे में फेंका गया था। कोतवाली देहात पुलिस से घंटों सीमा विवाद में उलझने के बाद जहांगीरपुर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


रविवार दोपह करीब 3 बजे मुमरेजपुर गांव के प्रधान राकेश बंबे से होकर जा रहे थे। उन्होंने बंबे की पुलिया में फंसा हुआ दो शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर लगते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


देखने से शव करीब 15-20 पुराना हो गया था। शव पूरी तरह से सड़गल कर फूल गया था। एक की उम्र करीब 30 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर चोला पुलिस और जहांगीरपुर पुलिस पहुंच गई। घंटों सीमा विवाद में उलझने के बाद एसएसपी के आदेश पर जहांगीरपुर पुलिस ने शवों का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed