फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The mobile shop theft arrested

मोबाइल शॉप में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The mobile shop theft arrested
चोर गिरफ्तार - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात पुलिस ने साहिबाबाद स्थित मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दर्जनों चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मोबाइल शॉप के मालिक से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि सोमवार शाम गंगेरुआ फ्लाईओवर के निकट वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में युवक को पकड़ा। युवक कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रहा था। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश तो वह मौके से भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बरामद हुए प्लास्टिक के कट्टे से विभिन्न कंपनियों के 47 नए मोबाइल बरामद हुए। आरोपी की पहचान छिद्दा उर्फ चांद पुत्र सूरज अली निवासी मोहल्ला बिलोमन कस्बा व थाना रबूपुरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान छिद्दा ने बताया कि उसने 17 दिसंबर की रात साहिबाबाद स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed