फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The lovers got life threat from family.

धर्म बदल किया निकाह अब पड़े जान के लाले

Sun, 24 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The lovers got life threat from family.
नगर कोतवाली क्षेत्र के साठा मोहल्ला से चार दिन पहले परिजनों को चाय में जहरीला पदार्थ देकर प्रेमी संग फरार युवती ने धर्म बदलकर निकाह कर लिया है। युवती ने निकाहनामा की कॉपी लगाकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस-परिजनों को जहर देने के आरोप में पुलिस को प्रेमी युगल की तलाश है। बता दें कि पलक अग्रवाल से माविया खान बनी युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके माता-पिता उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन


जब उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो मारपीट करने लगे थे। इसलिए उसने 21 जनवरी को घर से भागकर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

इसके बाद उसने मोहम्मद महताब पुत्र मोहम्मद असलम निवासी सादात ऊपरकोट से निकाह कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया है कि दोनों बालिग है।

लेकिन उसे अपने पिता राजेश अग्रवाल, मां बॉबी उर्फ रजनीश अग्रवाल के अलावा ताऊ और महताब के पिता व देवर शहनबाज से जान को खतरा है।

इसलिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बता दें कि 21 जनवरी की सुबह पलक अपने प्रेमी महताब के साथ अपने परिजनों को चाय में जहरीला पदार्थ दे कर घर में रखे 50 हजार की नगदी और 8 तोले जेवरात लेकर भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed