{"_id":"58dea5a74f1c1bc20463f164","slug":"the-head-of-a-boil-on-talk-to-sister2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से बात करने पर फोड़ा प्रेमी का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से बात करने पर फोड़ा प्रेमी का सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
phone romeo
- फोटो : सोशल मीडिया
मायके आई युवती के साथ प्रेमी को बात करते हुए देख्ाा तो भाई ने प्रेमी का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला निवासी युवती का एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। प्रेम संबंधों का पता लगने पर परिजनों ने युवती की शादी कर दी। शुक्रवार को युवती अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
युवती को उसके भाई ने उसके प्रेमी से बात करते हुए देख लिया। आक्रोशित भाई ने प्रेमी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई अखिलेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने वालों को जेल भेजा
शौच के लिए गई नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी गांव के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार शाम वह शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन
गांव के ही कान्हा पुत्र देवू, मोहित पुत्र करतार, ज्ञानेंद्र पुत्र प्रताप, दीपक पुत्र हरवीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि चारोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।