फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The gangrap victim is calling the hotel2

गैंगरेप पीड़िता को होटल में बुला रहा दरोगा

Thu, 16 Mar 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 16 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
The gangrap victim is calling the hotel2
rape

विज्ञापन

अपने चाल-चलन से बदनाम यूपी पुलिस का एक और बदसूरत चेहरा सामने आया है। गैंगरेप के मामले की जांच कर रहा दरोगा पीड़िता को होटल में आने का दबाव बना रहा है। वहीं, एक इंस्पेक्टर महिला से अकेले में मिलने की बात कहकर अश्लील मैसेज भेज रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नरसेना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति से अनबन के चलते वह अपनी बेटी के साथ मायके में रहती है। 15 दिसंबर 2016 को गांव के ही राजू, सचिन, नरेश और संजय ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि विवेचक लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने की बात करता है। यदि उसका केस फर्जी है तो विवेचक आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात क्यों कहता है। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक दरोगा उस पर एक होटल में अकेले मिलने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आए दिन फोन पर अश्लील बातें भी करता है। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने अहार थाने में रहे इंस्पेक्टर से बात कीं तो उन्होंने मदद के नाम पर अकेले में मिलने के लिए बुलाया। इंस्पेक्टर ने पीड़िता को व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भी किए। पीड़िता ने व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज की फोटो कॉपी और दरोगा द्वारा फोन पर की गई अश्लील बातों की सीडी बनाकर एसपी सिटी को सौंप दी है।


गैंगरेप पीड़िता ने एक दरोगा और एक इंस्पेक्टर पर अश्लील मैसेज करने और अश्लील बात करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के शिकायती पत्र पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed