{"_id":"57a784f34f1c1b8f3a2ba5e5","slug":"the-dogs-in-the-litter-of-newborn-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में फेंकी गई नवजात बनी कुत्तों का निवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े में फेंकी गई नवजात बनी कुत्तों का निवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले की सरकार बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम पर अरबों रुपये खर्च कर रही हो मगर समाज में अब भी ऐसे लोग मौजूद है जो सरकार की इस मुहिम को पलीता लगा रहे है। ऐसे ही एक दंपति ने नवजात बेटी को कूड़े के ढेर में फेंक दिया, जहां अवारा कुत्तों ने उसे नोच खाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर नगर के पथ्थरवाड़ा निवासी बीरवती और वकील गाजी ने कालिया मंदिर के पास खाली पड़े प्लाट में कुछ आवारा कुत्तों को एक पॉलिथीन को खींचते हुए देखा। कुत्ते पोलीथीन में बंद किसी चीज को नोच-नोच कर खा रहे थे। उन्होंने ने बताया कि पास जाकर देखा तो पॉलिथीन में नवजात बच्ची का शव था। कुत्ते उसका एक पैर पूरी तरह खा चुके थे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को पास के ही कब्रिस्तान में दफना दिया। चौकी प्रभारी खुर्जा गेट शौकेंद्र सिंह ने बताया कि शव नवजात लड़की का था। उसका पूरा शरीर काला पड़ चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन